Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में संलिप्त और भी जालसाजों को पकडऩे की कोशिश में जुटी हुई है

09 Feb 2024

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

कोलकाता। ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के मामले में निवेश कर ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर एक महिला से 12 लाख रुपये ठगी के आरोप में साइबर पुलिस की टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम जफ़र हुसैन (46) और समीर अहमद (36) है। पुलिस ने जफ़र के तालतल्ला स्थित आवास और समीर के पार्क स्ट्रीट स्थित आवास पर छापेमारी की जहां से 52 डेबिट कार्ड, 19 स्वाइप मशीन, 12 स्टैम्प्स, 115 पासबुक/चेकबुक और 28 सिम कार्ड बरामद किये गए है। पुलिस के अनुसार ठाकुरपुकुर इलाके की रहनेवाली पीडि़त महिला ने बताया कि उसके मोबाइल फ़ोन में किसी अनजान नंबर से मैसेज मिला और घर बैठे मोटी रकम कमाने का प्रोलोभन दिया गया। 
पीडि़त महिला को व्हाट्सअप में दिए गए नंबर पर संपर्क करने को कहा गया जहां से उसे एक लिंक के सहारे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। पीडि़ता का आरोप है कि टेलीग्राम ग्रुप में जुडऩे के बाद उसने किश्तों में पैसे निवेश करना शुरू किया। इस तरह से महिला ने करीबन 12 लाख रुपए कहे गए बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। निवेश करने के कई दिनों बाद भी मुनाफा या फिर निवेश किये गए रुपये न मिलने पर उसने अभियुक्तों से संपर्क करना चाहा लेकिन वह असफल रही। इसके बाद महिला ने घटना की शिकायत साइबर थाना में की। 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो  देखा कि पैसे बंगलौर स्थित किसी बैंक में ट्रांसफर हुए है। पुलिस बंगलोर में छापेमारी कर तीन जालसाजों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लगातार अपनी नजऱें बनाई रखी और पता चला कि करीबन दो लाख रुपए कोलकाता में भी ट्रांसफर किये गए। बंगलोर से गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर पुलिस ने तालतल्ला और पार्क स्ट्रीट से दो अभियुक्तों को धर लिया। पुलिस इस मामले में संलिप्त और भी जालसाजों को पकडऩे की कोशिश में जुटी हुई है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News